खगड़िया : डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
भागलपुर, अगस्त 8 -- चौथम (खगड़िया) से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। बीमारी से बचाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। यह बातें शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर अलग-अलग बेड लगाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर जागरूकता एवं रोकथाम को लेकर विशेष पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों के लिए डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव, सुरक्षात्मक उपाय और मरीजों की पहचान को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.