भागलपुर, फरवरी 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनमनकी गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार को दूसरे दिन मौत हो गई। मृतक स्थानीय मोरकाहीं थानां क्षेत्र के मोरकाही गांव के रहने वाले शंकर चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम वह अपने सहयोगी साहुल कुमार के साथ खगड़िया से कम कर वापस गांव जा रहा था इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार दो युवकों को ठोकर मार दी। आनन फलन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद कृष्ण कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन सोमवार की सुबह बेगूसराय स्थित एक निजी क्लीनिक में कृष्ण कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पत...