भागलपुर, दिसम्बर 22 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव निवासी पवन चौधरी की 16 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह कोचिंग क्लास कर एक रन थ्रू ट्रेन में मानसी रेलवे स्टेशन आने के लिए चढ़ गई। उस ट्रेन का मानसी रेलवे स्टेशन में ठहराव नही था। मानसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्थिर होते ही वह प्लेटफार्म नंबर दो पर कूद गई। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने पर आनन फानन में मानसी पीएचसी में भर्ती किया गया। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया किछात्रा का फिलहाल इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.