भागलपुर, अप्रैल 9 -- रविशंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बाल विकास परियोजना एवं जीविका बीपीएम के बीच संयुक्त बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक में जीविका महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के ड्रेस कोड की सिलाई के लिए डिमांड सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध होने वाले ड्रेस की सिलाई अब जीविका दीदियों द्वारा की ...