लखीसराय, मार्च 21 -- खगड़िया। जिले में शुक्रवार की देर शाम आयी तेज आंधी,भारी बारिश और ओलावृष्टि से तैयार रबी फसलों के भारी नुकसान पहुंचा। किसानों की खेतों में लगी रबी की खासकर गेहूं, सरसों, दलहन, आम, लीची की फसलों को काफी बर्बादी हुई। वही कई ग्रामीण इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों के फूस व चदरे के छप्पर उड़ गए। एनएच 31 पसराहा थानांतर्गत सतीशनगर पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ गिर जाने से एक घंटा आवागमन प्रभावित हुआ। वही ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कई प्रखंडों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह व बलहा के वार्ड सदस्य गुड्डू साह ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.