भागलपुर, फरवरी 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा जिला के सिमरीबख्तियारपुर थाना के नाटीगढ़ गांव निवासी मनोज कुमार मेहता के पुत्र यौवन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को शादी करने के नियत से अपहरण कर लेने का मामला दर्ज था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को उसके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.