भागलपुर, फरवरी 24 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना के पीपरपाती गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने शराब पीकर घर पर जमकर उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस मौके पर पहुंचकर उपद्रवी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सनोज कुमार पहले भी शराब पीने के आरोप में जेल जा चुका है और उसका पुराना इतिहास रहा है। पुलिस ने इस घटना में कांड संख्या 36/2026 दर्ज किया है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के नशे में होने वाले ऐसे उपद्रवों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय लोग भी बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.