भागलपुर, मई 22 -- बेलदौर अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोहर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह चोरों ने दो घरों से 30 हजार नकदी सहित जेवरात की चोरी कर ली। पहली घटना सकरोहर गांव के वार्ड नंबर 11 की है जहां अरुण सिंह के घर में चोरों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। चोरों ने दो कमरों के तालों को तोड़कर दो बक्सों पर हाथ साफ किया । एवं बक्सा घर के पीछे केलाबाड़ी में ले गए एवं उसे तोड़कर उसमें से नकद 30 हजार और सोना एवं चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब सुबह सोकर उठने के बाद छत से उतरे । घर की गृहिणी ने दो कमरों के ताला को टूटा पाया। इसके बाद शोर शराबा हुआ । इस घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। जिसके बाद तलाशी के दौरान दोनों बक्से घर के पीछे केलाबाड़ी ...