भागलपुर, मार्च 12 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधि। जिले महेशखूंट थाना क्षेत्र के दुखा टोला अवधेश प्रसाद की इलाज के दौरान गुरुवार को पटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेशखूंट-गोगरी पथ के केडीएस कॉलेज के निकट गत 7 मार्च को सड़क दुर्घटना में अवधेश प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्यताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...