भागलपुर, मई 3 -- बेलदौर, खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददातापुलिस ने गोली मारकर घायल कर देने के मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना गत शुक्रवार को डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित दिनेश पासवान की पत्नी पूनम देवी की लिखित शिकायत पर गांव के ही पप्पू पासवान के पुत्र सचिन कुमार सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सबों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि रोहियामा गांव में हुई आपसी विवाद में सचिन कुमार ने दिनेश पासवान पर गोली चला दी, जो उसके सीने के बाएं तरफ लगी। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया, जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.