भागलपुर, जनवरी 5 -- खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया प्रखंड उपप्रमुख पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में सुनील चौधरी ने जीत दर्ज की। उपप्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की। इस दौरान सुनील चौधरी व दारा महतो ने उम्मीदवारी की। चुनाव की प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वोटिंग की प्रक्रियाएं शुरू हुई। वोटिंग के दौरान 17 पंचायत समिति सदस्यों का मत सुनील चौधरी को मिला। वहीं 13 पंचायत समिति का मत दारा महतो को मिला। निर्वाची पदाधिकारी ने सुनील चौधरी को उपप्रमुख पद पर विजयी घोषित किया। उल्लेखनीय है कि उपप्रमुख मो. सहाब रहमानी के आकस्मिक निधन के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...