भागलपुर, जून 17 -- प्रेम भारती की रिपोर्ट खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन निर्माण को लेकर एनएच 31 किनारे अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरु हो गई है ।खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के रास्ते में आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनएच-31 से महेशखूंट होते हुए खगड़िया तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले होटल, ढाबा, पान दुकान, गैरेज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को विभाग द्वारा विधिवत पहले नोटिस तामिला किया गया।उसके बाद अधिकांश दुकानदा...