भागलपुर, सितम्बर 6 -- परबत्ता, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत स्थित शर्मा टोला में रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक किशोर ने गले में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर लीं I मृत किशोर भरसो पंचायत के शर्मा टोला गांव निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ़ हीरा शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया जा रहा है I इधर परिजनों की माने तो घर के चारो ओर बाढ़ का पानी फैला हुआ है I सुबह सत्यम से बाढ़ के पानी में जाने से मना किया I इसी बात क़ो लेकर किशोर ने गले में फंदा डालकर लिया I परिजनों का नजर परते ही आनन फानन में उसे फंदे से निचे उतारा गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी I मौत की खबर मिलते ही आसपास लोगों में सनसनी फ़ैल गईI किसी ने घटना की सूचना पुलिस क़ो दी I सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस नाव के सहारे घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है...