भागलपुर, मार्च 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला परिषद की शनिवार को हुई सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने की। इस दौरान उन्होंने विभाग बार योजनाओं की समीक्षा के दौरान। पूर्व में लिए गए प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा की। जिला परिषद अध्यक्ष ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा हो। इसमें किसी भी प्रकार की सस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिला परिषद योजनाओं के संबंध में भी बिंदुवार चर्चा की गई। मौके पर डीडीसी श्वेता भारती समेंति जिला परिषद के सभी सदस्य प्रखंड प्रमुख विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...