भागलपुर, अगस्त 18 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय पदाधिकारी कर्मियों ने जिला, राज्य एवं देश को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, विवेक सुगंध व मद्यनिषेध अधीक्षक, मोहम्मद सत्तार अंसारी ने शपथ के बाद कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा एवं शक्ति के प्रतीक होते हैं तथा समाज एवं देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी ने स्वयं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने एवं हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। सभी ने प्रतिज्ञा की कि अपने जिले, राज्य एवं देश को नशामुक्त रखने में अपनी क्षमता के अनु...