भागलपुर, अक्टूबर 3 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के जिले के पसराहा व महेशखूंट में ठहराव के लिए हाजीपुर रेल महाप्रबंधक को जेडआरयूसीसी सदस्य विकास कुमार सिंह ने पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र की जानकारी देते हुए शनिवार को उन्होंने बताया कि विक्रमशिला सेतु बंद, लाखों यात्रियों की बढ़ी परेशानी बढ़ गई है। भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु को आगामी तीन माह के लिए पूर्ण रूप से बंद किए जाने से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के परबत्ता, गोगरी, चौथम एवं बेलदौर सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के आवागमन पर गंभीर असर पड़ा है। सड़क मार्ग से भागलपुर जाने का प्रमुख रास्ता बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाग...