भागलपुर, अगस्त 30 -- खगड़िया। विधि संवाददाता ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का खगड़िया जिला सम्मेलन रविवार को जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन बिहार राज्य ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य महासचिव विजेंद्र कुमार सिंह ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सामाजिक सुरक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र के बाद सचिव द्वारा सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात जिला सचिव शिवजी महतो ने राजनीतिक एवं सांगठनिक रिपोर्ट सम्मेलन के समक्ष पेश की। प्रस्तुत रिपोर्ट पर सम्मेलन में शामिल अधि...