भागलपुर, मई 2 -- चौथम (खगड़िया) से रवि कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर पश्चिमी बौरने पंचायत के नौरंगा गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय नौरंगा गांव निवासी स्वर्गीय किशुन यादव का 41 वर्षीय पुत्र कमलेश्वरी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9 बजे महेशखूंट की ओर से आ रही एक हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए महेशखूंट ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच ग...