भागलपुर, जून 17 -- जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट सहयोग सह जनकल्याण शिविर में मिले आवेदनों का एक माह के अंदर निष्पादन किया जाएगा। यह सरकार की अनोखी पहल है। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने बुधवार को जिले के सदर व मानसी प्रखंड में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कही। डीएम ने कहा कि यह शिविर 18 जून तक आयोजित होगी। शिविर का सभी लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वही सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के मानसी प्रखंड के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना की उठाई गई मांग को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को विधायक ने मानसी में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दौरान सार्वजनिक किया। विधायक बबलू कुम...