भागलपुर, दिसम्बर 23 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। ठंड अपना विकराल रूप धीरे -धीरे धारण करते जा रहा है। लोगों का ठंड से बचने का सहारा आलाव हो गया है। दिनभर कनकनी व सर्द हवा बहने से लोगों ने भी ठंड से बचाव के लिए कई तरिका अपना रहा है। गर्म कपड़े तथा आलाव की व्यवस्था करके इस ठंड के मौसम में अपना जीवन बिता रहे हैं। हालांकि महेशखूंट थाना क्षेत्र के आस पास के क्षेत्रों में सरकार की ओर से चौक चौराहों तथा सार्वजनिक जगहों पर आलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग लकड़ी तथा गत्ता खरीद कर आलाव लगा रहे है। आलाव को देखते ही लोग तापने के दौड़ जाते है। कुछ लोग ठंड से बचने के लिए घर में दुबके रहते हैं। वही सुबह में देर तक कोहरा छाए रहने से वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिकूल देखा जा रहा। ठंड में बच्चों को स्कूल जाना भी दुश्वार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.