खगडि़या, मार्च 6 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित परबत्ता पेट्रोल पंप के पास बाइक की ठोंकर से मंगलवार को एक 62 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका जिले के परबत्ता नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी झाखो मंडल की पत्नी कुंदन देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक से धक्के के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई क परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वृद्धा सड़क किनारे होकर किसी कार्य से जा रही इसी बीच तेज गति से पीछे से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। बाइक से वृद्धा क़ो ठोकर लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। मौक़े पर उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थ...