भागलपुर, जून 4 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी आरपीएफ ने अलग-अलग रेलवे एक्ट में 19 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पांच लोगों को रेलवे परिसर में अवैध प्रवेश में, चार लोगों को महिला बोगी में अनधिकृत यात्रा में, पांच लोगों को एसएलआर बोगी में, तीन को विकलांग बोगी में तथा दो व्यक्तियों को धूम्रपान के आरोप में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...