भागलपुर, नवम्बर 21 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने माली एवं बेला नौबाद गांव में गुरूवार के देर रात में अलग-अलग छापामारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान माली गांव निवासी दिनकर यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार एवं मंजेश यादव एवं बेला नौबाद गांव के बनवारी राम के पुत्र छोटेलाल राम के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से वारंट निर्गत था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.