भागलपुर, जुलाई 10 -- खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) द्वारा आयोजित अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (यूजीईएसी)-2026 के अंतर्गत जेईई (मेन) आधारित प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। बता दें कि गत 7 जुलाई से 9 जुलाई तक राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। तीन दिनों तक चले इस नामांकन अभियान के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन, काउंसिलिंग, अपग्रेडेशन तथा नामांकन की सभी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की गई l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया का संचालन किया गया। वहीं नामांकन प्रभारी प्रो. विवेक शरण के...