भागलपुर, जून 7 -- जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी स्थित ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में रविवार को आयोजित महिला फुटबॉल हिरोज क्लब की बैठक में आगामी 28 जून को बंगाल और मानसी महिला हिरोज क्लब के बीच एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल मैच के आयोजन का निर्णय लिया गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने कहा कि महिला फुटबॉल के विकास, क्लब को नई दिशा देने तथा आगामी 28 जून को महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी एवं पश्चिम बंगाल की टीम के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्लब के सक्रिय सदस्यों ने मैच के सफल आयोजन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, दर्शकों की सुविधाओं एवं खेल मैदान की तैयारियों पर अपने-अपने सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- आज मुंगेर आएंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष साथ ही महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवस...