भागलपुर, जून 15 -- खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 अवस्थित बेला नौवाद गांव के दक्षिण अवस्थित एक बालू खड्डे में सोमवार को 25 वर्षीया एक अज्ञात युवती का पुलिस ने बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार मछली मारने के दौरान बच्चों ने एक अज्ञात शव देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बेलदौर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम एएसआई संतोष शर्मा मौके पर पहुंचकर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न...