भागलपुर, अप्रैल 16 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया। जिले की अलौली पुलिस ने हत्याकांड के फरार एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त सीमावर्ती बख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी जगनारायण सदा का पुत्र वंशी सदा बताया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने गुरुवार को कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: हत्याकांड का फरार एक अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...