भागलपुर, फरवरी 26 -- गोगरी। गोगरी थानां क्षेत्र से सटे मुंगेर-हरिनमार सड़क में हुई घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी स्व. देवनंदन राम का 30 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव से बरात सीमावर्ती मुंगेर जिले के हरिनमार गांव जा रहा था। उसी बारात में शामिल होने बाइक से तीन युवक बारात जा रहे थे। गोगरी थाना के सीमा से सटे हरिनमार गांव जाने वाली सड़क किनारे गढ्ढे में बाइक पलटने से बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगो ने तीनों युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकि...