भागलपुर, अप्रैल 28 -- महेशखूंट से प्रेम भारती की रिपोर्ट शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पकरैल पंचायत के विद्यार्थी टोला में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को शिवलिंग के साथ नगर भ्रमण किया गया। आर्चाय मोफल यादव ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। इसलिए बाबा भोलेनाथ को गांव भ्रमण कर हर घर का दर्शन कराया गया। उल्लेखनीय है की गत 24 अप्रैल को कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। वहीं आचार्य पोस्टमास्टर नन्दलाल यादव ने बताया कि आगामी एक मई तक शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव श्री केश यादव, वचनदेव यादव, विजय यादव, रंजीत कुमार यादव, शुड्डू कुमार, विक्की कुमार, मिथलेश कुमार, संगीत कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...