अररिया, फरवरी 10 -- बेलदौर, एक संवाददाता कुर्बन गांव में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर खौलता हुआ पानी फेंक देने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें दो महिला एवं एक पुरूष शामिल हैं। घायलावस्था में तीनों को इलाज स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। घायलों में कुर्बन गांव निवासी स्वर्गीय बिजल सिंह के पचास वर्षीय पत्नी सलिया देवी, 26 वर्षीय पूतोहू काजल कुमारी एवं तीस वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार का नाम शामिल है। पीड़ित धर्मेन्द्र के मुताबिक उसका पड़ोसी बंदेलाल सिंह के पत्नी कारी देवी एवं पुत्री किरण देवी ने पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर दो बच्चों के विवाद में गर्म पानी फेंक कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक नामजदों एवं पीड़ित पक्ष के बीच पहले से मनमुटाव...