भागलपुर, अप्रैल 30 -- महेशखूंट (खगड़िया) से प्रेम भारती की रिपोर्ट महेशखूंट। संत सदगुरु महिर्षी मेंहीं परमहंस जी की 142वीं पावन जयंती पर पकरैल पंचायत में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आश्रम परिसर से निकलकर शिरनियाटोल, पटेलनगर भर्रा,चन्द्रवंशी टोला, घनश्यामनगर, जगदेव मुनि टोला होते हुए वदिया पकरैल चौक,उदयपुर, बिन्दटोली, विद्यार्थी टोला व शादीपुर होकर आश्रम पहुंची। कार्यक्रम की शुभारंभ काजल कुमारी,सोनम कुमारी, गुरुमति कुमारी, ममता कुमारी की भजन प्रस्तुति से की गई। गुरु पर सभी ने माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि की। मधेपुरा से आए प्रवचनकर्ता साध्वी अर्चना भारती ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने दैनिक जीवन में पांच पापों से बचकर रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- बांका: महर्षि मेंही जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा गुरु महराज के अज्ञा ...