भागलपुर, जनवरी 22 -- अलौली, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के सहंसी पंचायत के अंतर्गत मरकज़ी खानकाह ए फरीदिया महमूदिया जोगिया शरीफ में आगामी 25 से लेकर 27 जनवरी तक दो दिवसीय मरकज़ी उर्स और मेले का आयोजन होगा। अलौली थाना के प्रभारी श्प्रमोद कुमार के नेतृत्व में दरगाह शरीफ के मैदान में शांति समिति की हुई बैठक में सभी धर्म के लोगों ने शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय लिया। मरकज़ी उर्स को लेकर थाना प्रभारी ने कहा के मेरा पूरा सहयोग सुरक्षा व यातायात को लेकर प्रयास रहेगा। वही बिजली, पानी और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से सहयोग मांगा और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना. आपसी मतभेदों को सुलझाना और सद्भाव बनाए रखने पर बैठक में बल दिया। श्रद्धालुओं और आम जनता को कोई असु...