भागलपुर, फरवरी 28 -- बेलदौर। उसराहा बीपी मंडल पुल से एक युवती ने कोसी नदी में छलांग दी। घटना के समय से वह नदी में लापता है। घटना शनिवार के सबेरे नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के बाद उसकी तलाश स्थानीय लोगों के सहयोग से गोताखोर एवं नाविकों के द्वारा शुरू कर दी गई है। लापता युवती का पहचान फिलहाल संभव नहीं हो पायी है। वही सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लापता युवती की पहचान करने की हरसंभव कोशिश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय पुल से खाली ड्रम लेकर गुजर रहे दूध कारोबारी ने उसे कूदते देख तत्काल बचाव के लिए कोसी नदी में अपने खाली ड्रम को फेंका, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लापता युवती का पुल पर चप्पल मिला है। खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाई जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.