भागलपुर, फरवरी 12 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया-बखरी मार्ग स्थित मथुरापुर में भारतीय राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत 30 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के सम्मान में गुरुवार कैबभव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने की। जबकि मंच संचालन प्रशिक्षिका सुश्री पल्लवी कुमारी ने किया। अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, विशिष्ट अतिथि जदयू नेता गणेश पटेल एवं निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने होटल मैनेजमेंट का नि:शुल्क कोर्स पूर्ण करने वाले 30 छात्र-छात्राओं को पोशाक, टाई, बैच, आई-कार्ड, जूता एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ससम्मान विद...