भागलपुर, मई 12 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव में एक महिला के घर को तोड़कर लूटपाट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को भरपुरा गाँव के कुछ लोगों पर घर ध्वस्त कर सामान लूट लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए चौथम थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी लक्ष्मण मिस्त्री की पत्नी संजू देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके ससुराल सिसौनी में रहने के लिए जमीन नहीं थी। काफी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने उधार और कर्ज लेकर लगमा गांव में एक कठ्ठा जमीन खरीदी थी। महिला का कहना है कि उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी हो चुका है तथा नियमित रूप से सरकारी रसीद भी कट रही है। पीड़िता ने बताया कि खरीदी...