भागलपुर, जुलाई 12 -- खगड़िया से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाजार से सोना ट्रेडिंग का कारोबार करने का झांसा देकर लाखों रुपये की आभूषण की ठगी करने की शिकायत पुलिस से की गई है। इस संदर्भ में पीड़ित सीमावर्ती मुंगेर जिले के हरिणमार थाना क्षेत्र अन्तर्गत अढ़सहिया गांव निवासी अशोक जायसवाल के पुत्र अजय कुमार ने गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे उन्होंने कहा कि उसका पुत्र सुमित अपने फूफा जमालपुर बाजार निवासी अरविंद चौधरी के यहां रहता था। छह माह पहले चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव के रहने वाले कर्मवीर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह की मुलाकात अढ़साहिया गांव के पंकज पासवान के पुत्र नयन कुमार के माध्यम से कराया गया। उसके बाद नरेंद्र सिंह, नयन कुमार एवं उसके पुत्र सुमित कुमार में दोस्ती हो गई। उसक...