भागलपुर, फरवरी 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के उदहाबासा में मंगलवार को रामधुन यज्ञ की शुरुआत के पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्री बेला नौबाद गांव स्थित ठाकुर बाड़ी प्रांगण में पहुंच कर कुंआ से कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। इसमें 151 कन्याओं के साथ ही उनके अभिभावकों के साथ ही ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्री जल भरकर सड़क मार्ग से पीरनगरा गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। आयोजकों के द्वारा कलश यात्रियों को प्रसाद के रूप में खीर भोजन करवाया गया। पूर्वाह्न में कलश यात्रा समापन के साथ ही ही अपराह्न से दो दिवसीय रामधुन यज्ञ की शुरुआत हो गई जिसमें पांच प्रसिद्ध कीर्तन मंडली भाग लेकर अपने अपने बारी में बेहतर तरीके से अपने कला का रामधुन गाकर प्रदर्शित कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...