भागलपुर, मार्च 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिहार प्रदेश कमिटी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के खगड़िया जिलाध्यक्ष के पद पर आदर्श कुमार निषाद को मनोनीत किया गया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में अति पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित के द्वारा बेलदौर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्वी चंपारण के प्रदेश पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार निषाद एवं कुम्हरार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंद्रदीप चंद्रवंशी के द्वारा संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेलदौर विधानसभा के बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत के बिन्दटोली गवास निवासी आदर्श कुमार निषाद को अति पिछड़ा जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन होने पर कांग्रेस के ललन यादव, तबरेज आलम, राहुल शर्मा विकास निषाद, हितेश निषाद डोमी मुखिया, मिथिले...