अररिया, जनवरी 6 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव में आग सेंकने के दौरान एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईI घायल महिला तेमथा राका गांव निवासी विधान सिंह की 60 वर्षीया पत्नी सोभा देवी बतायी जा रही है I परिजनों के सहयोग से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया I जहां प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देख उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया I प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज पाछूआ हवा व ठण्ड के कारण मंगलवार की दोपहर एक वृद्ध आग सेंक रही थी I इसी बीच वह आग की चपेट में आ आकर बुरी तरह घायल हो गई I इधर डॉ विनय कुमार ने बताया की घायल वृद्धा का प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया गया I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.