आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। पीएम श्री नवोदय विद्यालय जीयनपुर में 45 लाख की लागत से नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का रविवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने प्रयोगशाला का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर जानकारी ली। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खगोल विज्ञान प्रयोगशाला से बच्चों को नवाचार के क्षेत्र में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और वे आगे बढ़ेंगे। सरकार सभी को सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। छात्र-छात्राएं इस खगोल विज्ञान प्रयोगशाला से नए-नए प्रयोग सीखकर आगे बढ़ें एवं अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। छात्र-छात्राओं के लिए खगोल विज्ञान प्रयोगशाला बनाए जाने पर जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल गैप से खगोल विज्ञान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.