सहरसा, अप्रैल 29 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोपरिया खगमा पुल पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हंसारी गांव निवासी बबलू यादव की 32 वर्षीय पत्नी लालो देवी तथा 62 वर्षीय पिता ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग बसतपुर में एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर बबलू यादव, उनकी पत्नी, दो बच्चे-5 वर्षीय प्रियांशु और 4 वर्षीय सोनाक्षी सहित पिता ब्रह्मदेव यादव सवार थे। खगमा पुल पर अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। यह भी पढ़ें- परैया मोड़ के पास ई-रिक्शा पेड़ में टकराई तीन घायल हादसे में लालो देवी और ब्रह्मदेव यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.