खगड़िया, जून 11 -- Bihar Weather Update: बिहार में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया कोसी-सीमांचल समेत पूर्वी बिहार में तेज हवा के साथ बारिश हुई। रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा से तापमान काफी लुढक गया लेकिन, खगड़िया में मौतम दर्द की बारिश लेकर आया। वज्रपात की चपेट में आने से जिले कन्हौली गांव में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मधेपुरा में देर रात से ही हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक भागलपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बारिश वाला ही रहेगा। जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले के चौथम एवं बेलदौर प्रखंड में ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है ...