खगड़िया के मानसी में स्कूल की सीढ़ी बनी मौत की वजह, छात्रा की जान गई
कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत के मामले ने शिक्षा विभाग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। हादसे में तीन अन्य बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जांच रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को कटिहार में बाढ़ के बाद की स्थिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री से जब खगड़िया के स्कूल हादसे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : स्कूल की कंक्रीट सीढ़ी टूटने से एक छात्रा की मौत, चार घायल जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि मानसी थाना क्षेत्र के अमनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.