नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पटना, मुख्य संवाददाता। बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह का पत्नी से विवाद का मामला बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। सोमवार को आईपीएस अफसर के विरुद्ध उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। यह मामला उनकी पत्नी पूजा सिंह ने दर्ज करवाया। दर्ज मामले में आवेदिका ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप आवेदिका के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े हैं। इसको देखते हुए आयोग की अध्यक्ष ने आवेदिका द्वारा दर्ज शिकायत से संबंधित वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर सुरक्षा और अन्य इंतजाम करने को कहा है। आवेदिका के पति भानु प्रताप सिंह को आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए समन भेजा गया है। आयोग की अध्यक्ष अध्यक्ष अप्सरा और उप सचिव वंदना कुमारी ने बताया कि आईपीएस अफसर भानु प्रताप पर उनकी पत्नी पूज...