खगड़ियां-पूर्णिया चार लेन हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर, 3936 करोड़ होंगे खर्च
नई दिल्ली, जून 3 -- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए बिहार में खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार-लेन राजमार्ग में उन्नत करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 (एनएच-231) के अंतर्गत आने वाले इस खंड को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर यानी बीओटी (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 3,936.05 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही ओड़िशा, मध्य प्रदेश व तेलंगाना राज्यों के हाईवे प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी गई है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ये जानकारी दी। यह भी पढ़ें- खगड़िया से पूर्णिया 2 घंटे में, 3936 करोड़ के फोरलेन प्रोजेक्ट पर मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.