भागलपुर, मार्च 11 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। एसटीएफ, डीआईयू व जिले की चौथम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 25 हजार के इनामी हत्याकांड में फरार अभियुक्त को जमुई जिले से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेगाछी निवासी सुजीत कुमार का 24 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जा रहा है। उस पर एक नाबालिग का गला काटकर जघन्य हत्या करने का आरोप है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इस संबंध में बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना और सटीक इनपुट के आधार पर जमुई जिले के सिकंदरा चौक पर घेराबंदी कर इनामी बदमाश अक्षय को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके विरुद्ध चौथम थाना कांड संख्या 273/2025 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला गत 10 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। हत्या की घटना के बाद ...