भागलपुर, जनवरी 21 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप के 100वें ज्योति वर्ष के पावन उपलक्ष्य पर हरिद्वार के बैरागी द्वीप में विश्वस्तरीय समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें खगड़िया जिले के सैकड़ों गायत्री साधक शामिल हुए। इस अंतरराष्ट्रीय जन्म शताब्दी समारोह का विराट शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई। मंगल कलश का पूजन शैल दीदी, देव संस्कृति विवि के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पांडया सहित शांतिकुंज के वरिष्ठ ऋषिपुत्रों द्वारा किया गया।शोभायात्रा में देश विदेश के कलाकारों द्वारा मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। अपने अपने क्षेत्रीय वेष भूषा एवं पहनावा से सबका मन मोह रहे थें। पूरे कार्यक्रम का संच...