भागलपुर, जून 1 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बजरंग ढाबा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चालक बाल-बाल बचे। यह दुर्घटना सोमवार को उस समय हुई जब रांची से पत्तागोभी लादकर पूर्णिया की ओर जा रही पिकअप जैसे ही बजरंग ढाबा के पास बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंची। वह अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और परखच्चे उड़ गए। यह भी पढ़ें- खगड़िया: स्पीड ब्रेकर के पास ट्रक से टकरायी पिकअप, बाल-बाल बचे चालक गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में पिकअप के चालक और उपचालक दोनों बाल-बाल बच गए और उनकी जान सुरक्षित है।​इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधि...