भागलपुर, मार्च 15 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधि बहुजन समाज के महान चिंतक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की 92वीं जयंती रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन के सभाकक्ष में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक न्याय और समानता विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन...