भागलपुर, जुलाई 6 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रबल पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शत्-शत् नमन किया। इसके उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण वर्ष के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125व...